गाजीपुर, मार्च 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक में बुधवार को यूपी पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इस दौरान शंकर वर्मा को लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। इसी तरह मंत्री राकेश राय, कोषाध्यक्ष राम प्यारे चौरसिया, संगठन मंत्री अजय कुमार, लेखाकार संम्प्रेक्षक शोभा देवी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष के लिए साधना खरवार का भी चयन निर्विरोध तरीके से निर्वाचन किया गया। इसके बाद समर्थकों ने ब्लाक इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी संघ के जिला मंत्री अजय सिंह कुश्वाहा ने सभी छह नवनिर्वाचित ब्लाक पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शशि प्रकाश राय, महेंद्र उपाध्याय, उमेश्वर नाथ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.