गोंडा, फरवरी 10 -- गोण्डा, संवाददाता। छपिया ब्लॉक में पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ द्वारा 17वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में कर्मचारियों के प्रस्ताव पर पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पुनः दो वर्षों के लिए बढ़ाया गया। चुनाव अधिकारी एवं जिला कोषाध्यक्ष अमीर अहमद ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी और ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान द्वारा निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान उर्फ नीलू पासवान को ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत छपिया सहित अन्य अतिथियों का भी अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार...