पटना, जनवरी 13 -- शहरी सड़कों की तर्ज पर अब ग्रामीण सड़कों पर भी दुर्घटना होने पर सरकार सहायता देगी। हाल में दिल्ली में संपन्न देशभर के परिवहन मंत्रियों की बैठक में इस पर सहमति बनी है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए केंद्र सरकार अब डेढ़ लाख तक कैशलेस सहायता देगी। साथ ही, सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को अब 25 हजार इनाम दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि देश के 100 जिलों में बिहार के छह जिले पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, मोतिहारी, गयाजी और नालंदा में अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन जिलों में जाकर जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आवश्यक रणनीति तय की जाएगी। विभाग ने इन जिलों में जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रोड सुधार समेत अन्य जरूरी कद...