ललितपुर, दिसम्बर 18 -- ग्रामीण संग गाली गलौज मारपीट ललितपुर। कस्बा बानपुर निवासी अर्चना पत्नी अभिषेक सिंह ने स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 16 दिसंबर की रात्रि करीब 9.30 बजे उसके पति अभिषेक सिंह का विवाद गांव में ही रहने वाले विपक्षी धर्मेंद्र पुत्र राजू सिंह आदि से हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस कहासुनी से आक्रोशित धर्मेंद्र ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर एक राय कर उसके पति को मौके पर दबोच लिया और उसके साथ जमकर गाली गलौज की। इतना ही नहीं जब उसके पति ने विपक्षियों की इस हरकत पर विरोध जताया, तो उन्होंने सरेआम मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। - राजीनामा के लिए धमकाया ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में दो ग्रामीणो...