लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम मटेहिया निवासी एक व्यक्ति को उसी के गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह ओमप्रकाश पुत्र हरद्वारीलाल अपने खेत में ट्राली में गन्ना भरने गया था, तभी गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र रामचरन, हरिओम, राहुल व पारुल पुत्रगण रामप्रसाद जमीनी रंजिश को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। गाली देने से मना करने पर लात घूसो व लाठी डंडो से मारने पीटने लगे औ सिर में बांका मार दिया। इसी बीच शोर सुनकर उसका सगा भाई चन्दप्रकाश बचाने आया तो रामप्रसाद ने भाई के दाहिने हाथ में तलवार मार दी है जिस कारण वह भी घायल हो गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...