पटना, मार्च 8 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से राज्य की महिलएं स्वावलंबी हो रही हैं l गांव की महिलाओं के लिए समृद्धि का द्वार खुला है। खेत-खलिहान से लेकर अस्पताल, बैंक, स्वच्छता, स्वरोजगार तथा प्रशासन के क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी सेवा देकर राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मंत्री शनिवार को महिला दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपने संघर्ष और ग्रामीण विकास विभाग के प्रोत्साहन से सशक्त एवं स्वावलंबी हुई महिलाओं तथा बेहतर कार्य करने वाली 15 महिला प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, जीविका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.