गोड्डा, फरवरी 23 -- गोड्डा। झारखंड की ग्रामीण विकास,ग्रामीण कार्य, पंचायती राज मंत्री महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महाकुंभ के पावन संगम में स्नान कर झारखंड राज्य की समृद्धि और अपने महागामा क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंत्री बनने के बाद पहली बार महाकुंभ में शामिल हुईं दीपिका पांडेय सिंह ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.