मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। सरकार गांवों के समग्र विकास को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। ऐसे में सभी को अपनी जिम्मेदारी और सरकार की मंशा के अनुरूप काम करना होगा। पंचायत विकास अधिकारी और सचिव गांव के विकास की अहम कड़ी हैं। रविवार को सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक ने यह बात कही। ग्राम विकास अधिकारी संगठन की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी यस भटनागर, सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी दयाराम सिंह ने कर्मचारियों को पारदर्शी कार्य की अपेक्षा की। एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक सैयद कमर अब्बास ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सागर ने की। पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, पारदर्शित...