मैनपुरी, मार्च 24 -- यूपी के प्रधान त्रिपुरा में ग्रामीण विकास पर मंथन करेंगे। पंचायती राज निदेशालय ने इसका फैसला किया है। अगरतला एक्सपोजर विजिट के लिए मैनपुरी आलीपुर खेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान संतप्रकाश को भी चुना गया है। इसके लिए प्रदेश की 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में से 18 ग्राम प्रधानों को अगरतला के लिए चुना गया है। ये प्रधान पांच दिन वहां रहेंगे और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गांव के विकास का खाका तैयार कर वापस आएंगे। प्रधान को विजिट के लिए चुने जाने पर बधाई दी गई है। डीपीआरओ अवधेश सिंह ने बताया कि 18 प्रधानों को निदेशालय द्वारा चयनित किया गया है। मैनपुरी के आलीपुर खेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान संतप्रकाश स्वर्णकार का चयन भी हुआ है। ये सभी प्रधान अपने-अपने ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करवाने पर चयनित हुए हैं। 31 मार्च को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.