लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- लखीमपुर। थाना मैगलगंज के औरंगाबाद चौकी जहाननगर निवासी अधेड़ के लापता होने के बाद गुरुवार को उसके परिजनों ने थाने पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पुलिस लापता की खोजबीन का कोई प्रयास नहीं कर रही है। दोपहर में गांव के लोग थाने पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। गांव निवासी 48 वर्षीय कालीचरण पिछली 12 फरवरी से गायब हैं। कालीचरण की पुत्री कामिनी ने मैगलगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। कालीचरण के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिजन परेशान है। गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से अधेड़ की जल्द बरामदगी की मांग की और कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.