प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहरियों के साथ ग्रामीण यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज ने जिले को 63 नई बसें आवंटित की हैं। अगस्त तक सभी बसें प्रयागराज पहुंच जाएंगी। ये बसें मुख्यतः ग्रामीण मार्गों पर चलाई जाएंगी, जिससे गांव से शहर और शहर से गांव के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इनमें से अधिकांश बसें शाम को शहर से गांव की ओर जाएंगी और सुबह यात्रियों को लेकर वापस शहर आएंगी। कुल 54 रूटों पर इन बसों का संचालन प्रस्तावित है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि बसों के संचालन में यात्रियों की मांग और बसों की उपलब्धता के अनुसार बदलाव भी किया जाएगा। जहां पहले से निगम की बसें चल रही हैं, वहां नई बसें नहीं चलाई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय निवासियों की मांग को भी प्राथमिकता दी जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.