जौनपुर, जनवरी 7 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 25 दिवसीय ग्रामीण युवा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षु युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए जहां सक्षम बनाते हैं। वहीं उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करते हैं। उप परियोजना निदेशक रमेश चंद्र यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से मजबूत किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया युवाओं को सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. रूपेश, डॉ....