जहानाबाद, फरवरी 8 -- कुर्था, एकसंवाददाता। विकसित भारत जी राम जी योजना पर रविवार को कुर्था मंडल उपाध्यक्ष शिव पूजन सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मंडल चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत अहमदपुर हरना के ग्राम जगदीशपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी और 2047 तक भारत को विकसित करने में मदद करेगी। मनरेगा योजना में कई त्रुटियां थीं, जिसे मोदी सरकार ने जी राम जी योजना में बदलकर पारदर्शी और प्रभावी बनाया है। उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना में कामगारों को प्रति सप्ताह मजदूरी का भुगतान करना अनिवार्य है। योजना को लेने में पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। विपक्षी पार्टियां जी राम जी योजना का विरोध कर रही हैं, क्योंकि उन्हें राम के नाम से नफरत है। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.