गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा ग्रामीण बैंक को डिजिटल केसीसी ऋण-उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ई-केसीसी उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से दिया गया। बैंक की ओर से यह पुरस्कार महाप्रबंधक एमके झा ने प्राप्त किया। यह सम्मान ग्रामीण विकास, कृषक कल्याण, वित्तीय समावेशन तथा डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में हरियाणा ग्रामीण बैंक की निरंतर प उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व सशक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डिजिटल केसीसी ऋण के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से बैंक ने किसानों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उपलब्धि हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...