अररिया, फरवरी 15 -- भरगामा, निज संवाददाता भरगामा एवं आसपास के ग्रामीण बाजारों मे बिना डिग्री वाले अमान्य तथाकथित चिकित्सकों की बाढ़ आ गयी है। अब तो ये स्थिति कि दवा दुकानदार भी सामने एक बेंच लगाकर मरीज का इलाज करते हैं। स्लाइन चढ़ाते हैं और दवा देते हैं। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो जाएग तो इसका जवाबदेह कौन होगा। कुल मिलाकर अवैध रूप से इलाज करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांश बिना डिग्री और प्रशिक्षण के यह फर्जी चिकित्सक मरीजों का इलाज कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हालत यह है कि अब क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोर संचालक भी मरीज को दवा देने के साथ इंजेक्शन और ड्रिप चढ़कर उपचार करने लगे हैं। खासकर महथावा बाजार, भरगामा पेट्रोल पंप के निकट , खजूरी बाजार , सिमरबनी बाजार, चरैया हाट सहित अन्य बाजारों मे मेडिकल स्टोर के बाहर बेंच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.