गौरीगंज, जनवरी 19 -- ग्रामीण बच्चों को वितरित किया गया स्वेटर अमेठी। विकास खंड अमेठी के सराय खेमा गांव में ग्रामीण बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम गांव निवासी विकास सिंह की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे उपस्थित रहे, जिन्हें ठंड से बचाव के लिए स्वेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी गौरीगंज अर्जुन सिंह रहे। उन्होंने स्वेटर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीतकाल के दौरान जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराना एक सराहनीय और पुनीत कार्य है। इससे न केवल बच्चों को ठंड से राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। स्वेटर पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...