हापुड़, जनवरी 6 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी राशिद ने बताया कि वह अपने जुगाड़ वाहन को लेकर घर के लिए जा रहा था। तभी गांव निवासी एक युवक उसके पीछे धारदार हथियार लेकर भागने लगा। पीड़ित ने बताया कि वह उससे अपनी जान बचाकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि चार दिन पूर्व भी आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...