झांसी, जून 21 -- झांसी,संवाददाता घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे आराम कर रहे ग्रामीण पर गांव के युवक ने ष्घर से बुलाकर गोली चला दी। गोली चलते ही ग्रामीण ने नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया छानबीन शुरू कर दी है। मामला जमीनी विवाद को लेकर होना बताया गया है। रक्सा थाना क्षेत्र के मजरा हैवदा निवासी पंजाब सिंह राजपूत पुत्र धनीराम राजपूत ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 19 जून की शाम करीब 4 बजे वह घर के बाहर लगे नीम के पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। तभी गांव के सिद्धार्थ राजा परमार पुत्र सौरभ राजा परमार अपने साथी के साथ आया और उसे आवाज दी कि चाचा इधर आओ, आवाज सुनकर वह उठकर उसके पास गया। तभी उसने फायर कर दिया। यह देख वह जान बचाने केलिए नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़कर आए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.