बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- वरियारपुर के धीरेन्द्र ने पेश की मिसाल फोटो : हिलसा02-हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल को जमीन के कागजात सौंपते धीरेन्द्र प्रसाद। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के वरियारपुर गांव के धीरेन्द्र प्रसाद ने समाजसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी तीन कट्ठा जमीन गांव के प्राथमिक विद्यालय को दान कर दी है। उन्होंने जमीन के कागजात व भूमि दान से संबंधित सभी अभिलेख गुरुवार को एसडीओ अमित कुमार पटेल को सौंप दिया है। सीओ को जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मौजूद जदयू नेता ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी ने उनके योगदान की सराहना की। ग्रामीणों ने इसे गांव का सबसे बड़ा सामाजिक योगदान बताया है। उनका यह कदम पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है। वर्तमान में स्कूल में सवा सौ बच्चे नामांकित हैं। पांच शिक्षक ह...