गुमला, नवम्बर 27 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के असरो तेतर टोली निवासी दयानंद यादव ने एसपी को आवेदन देकर अपनी जानमाल की सुरक्षा और झूठे केस से बचाने की मांग की है। दयानंद के अनुसार 26 अक्टूबर को उनके खेत में घुसी गाय को भगाने पर देवानंद,कन्हाई, तीरथ सहित कई लोगों ने टांगी-लाठी से उन पर हमला कर घर तक घेर लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपियों ने दयानंद और पुलिस पर भी हमला किया। जिसमें पुलिसकर्मी और दयानंद घायल हुए। घटना पर कांड संख्या 119/25 दर्ज है। छह दिन इलाज के बाद दयानंद अस्पताल से घर लौटा। उन्होंने बताया कि 18 दिन बाद आरोपियों की मां ने उनके परिवार पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर कांड संख्या 125/25 दर्ज करा दिया। दयानंद के अनुसार आरोपियों पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व डकैती के मामले भी दर्ज हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मां...