धनबाद, जनवरी 11 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने शनिवार को अलकडीहा धाम में पूजा अर्चना की और बाबा भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उनका स्वागत पश्चिमी मंडल के एमओसीपी कार्यालय के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिंटू साव ने किया। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, घनश्यामग्रोवर, विद्युत चक्रवर्ती, पंकज सिंह,मिंटू साव, विजय रवानी, दीपक गोप, बिरंची सिंह, प्रवीर मुखर्जी, बसंत ठाकुर, श्री राम गोराई, सपन बनर्जी, मुक्तेश्वर महतो, हरे कृष्णा रवानी, सोलन मंडल, मुरारी मोदक, गुप्तेश्वर साव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...