लोहरदगा, जुलाई 26 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में पेयजल व स्वच्छता विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इसमें प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बुटी ग्राम पंचायत में निर्मित ग्रामीण जलापूर्ति योजना का संचालन के लिये समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख फुलझरी देवी अध्यक्ष, उप प्रमुख पॉल पन्ना उपाध्यक्ष और प्रखंड विकास अधिकारी संग्राम मुर्मू को सचिव बनाया गया है। पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा जलापूर्ति के लिये शुल्क रखा गया है। जिसे जल सहियाओं द्वारा राशि लेकर कोष में जमा किया जायेगा। सभी जल सहियाओं को अपने अपने क्षेत्र से शुल्क लेने का निर्देश दिया गया। मुखिया, वार्ड सदस्य, सरकारी कर्मचारी, आंगनबाड़ी सेविका जैसे लोगों से जल का शुल्क पहले लेने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.