बहराइच, जनवरी 9 -- हुजूरपुर। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरवा तथा ग्राम पंचायत जिगनिया महिपाल में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रधान किरन सिंह ने तथा संचालन एडीओ पंचायत चन्द्रशेखर चौरसिया ने किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन राशनकार्ड के बारे में बताया। पांच लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल भी जारी की गई।दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी उग्रसेन सिंह, शैलेश कुमार यादव सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...