मुंगेर, फरवरी 15 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को नगर के यूको बैंक के समीप स्थित द इवेंट स्पेस के प्रांगण में भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से वार्षिकोत्सव, नव वर्ष मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन शाखा अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने किया। उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. बीडी सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. बिट्टू, डॉ. बीके शर्मा, डॉ. विकास कुमार तथा डॉ. संजीव कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारती ने संगठन की मजबूती, उसके उद्देश्यों और जनसेवा में ग्रामीण चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही शक्ति समाज के अंतिम पंक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.