गया, जनवरी 4 -- प्रखंड के ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति की ओर से रविवार को आमस हाई स्कूल के खेल मैदान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। रांची के प्रसिद्ध न्यूरो चिकित्सक डॉ. बलवंत सिंह और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके सिंह ने शिविर में गांव और टोले से आए दर्जनों मरीजों का इलाज किया। साथ ही जीवन शैली को बेहतर बनाने के तरीके भी बताए। शेरघाटी के विधायक उदय यादव, सीएचसी की चिकित्सा प्रभारी किरण सिंह और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इसमें प्रखंड अध्यक्ष महेश रजक, सचिव उमेश कुमार, राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, मीडिया प्रभारी जावेद हैदर सहित कई ग्रामीण चिकित्सकों ने अहम भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...