मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन ने रविवार खबड़ा स्थित एक विवाह भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंशु तिवारी थे। कार्यक्रम में डॉ एन चंद्रा, डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, डॉ नवीन कुमार भी शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉक्टरों ने संकल्प लिया कि सभी मिलकर राष्ट्र को स्वस्थ बनाएंगे। सभी जनप्रतिनिधि ग्रामीण चिकित्सकों की बात सरकार तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में डॉ तेज नारायण, संतोष कुमार सिंह, डॉ रबिन कुमार, डॉ मनोज कुमार, प्रकाश कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...