भागलपुर, जनवरी 21 -- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला स्तर से आईं पदाधिकारी आरती कुमारी एवं कृति कुमारी ने भाग लेकर चिकित्सकों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान पीरामल संस्था के प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने ग्रामीण चिकित्सकों को कालाजार, कुष्ठ, मलेरिया, टीबी एवं फाइलेरिया जैसे संक्रामक रोगों की पहचान, लक्षण और प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा एमडीए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों से लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...