सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के आयरन प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर घर नल का जल योजना के तहत आयरन रिमूवल ट्रीटमेंट प्लांट और विद्युत संचालित पंप लगाई जाएगी। गहरे नलकूपों से पानी निकालने के लिए विद्युत संचालित सबमर्सिबल पंप लगाए जाएगें। कहरा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत, पडरी पंचायत, नवहट्टा प्रखंड के कासिमपुर और सतरकटैया प्रखंड के बरहशेर, बिजलपुर पंचायत के 22 वार्डों में विद्युत संचालित पंप और आयरन रिमूवल ट्रीटमेंट प्लांट पर करीब 528.676 लाख रूपये खर्च होगें। बनमाईटहरी प्रखंड के इटहरी, जमाल नगर, महारस, रसलपुर, सहुरिया, पतरघट प्रखंड के जम्हरा, किशनपुर, पामा, पस्तपार, पतरघट पंचायत के विभिन्न वार्डों में विद्युत संचालित पंप और आयरन रिमूवल ट्रीटमेंट प्लांट पर करीब 4481.349 लाख...