जहानाबाद, फरवरी 14 -- बेलखरा राजकीय डिग्री कॉलेज का स्थापना दिवस मना करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बेलखारा गांव स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज अरवल का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। समारोह का उद्घाटन कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक पप्पू वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है। पहले यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियां होती थीं। कॉलेज खुलने से अब स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.