महोबा, फरवरी 18 -- पनवाड़ी,संवाददाता ।कागजों में चौकस दिखने वाले जल जीवन मिशन के कार्य धरातल पर धड़ाम दिख रहे हैं। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने के बाद गांव गांव से शिकायतों का दौर तेज हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। विकासखंड पनवाड़ी की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के गांव कनकुआ में कई गलियों में पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। आधे गांव में जलापूर्ति बाधित है, जबकि कई जगह लीकेज से पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। संसद के आवास के सामने लंबे समय तक लीकेज रहा बाद में कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त कराया है। म...