हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी। लाइन मेंटेनेंस के लिए शुक्रवार को भी ऊर्जा निगम ने गौलापार बिजलीघर से दिन में आपूर्ति बंद रखी। सुबह नौ बजे से शुरू हुई कटौती दोपहर तीन बजे बहाल हो सकी। लोगों को छह घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान क्षेत्र में ट्यूबवेल नहीं चलने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई। जिससे लोगों को बिजली-पानी का दोहरा संकट झेलना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली की सप्लाई लाइन बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...