हाजीपुर, फरवरी 13 -- महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा महाराणा प्रताप मैदान में दयानंद सरस्वती की जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन महुआ,एक संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के बच्चों में छिपी प्रतिभा को अगर तरासा जाए तो वह काफी आगे बढ़ सकते हैं। यह बातें गुरुवार को महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप मैदान में आयोजित दयानंद सरस्वती की जन्म शताब्दी और ज्ञान ज्योति गुरुकुलम की वार्षिक महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके के बच्चों में भी प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है। बस उसे तरासने की जरूरत है। वे बच्चों द्वारा पेश किए गए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम को देखकर अभिभूत हुए। वही विश्व...