चंदौली, दिसम्बर 6 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की सात सड़को का शनिवार को विधायक रमेश जायसवाल ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ लोकार्पण किया। सड़क बनने से ग्रामीणों को आने जाने मे काफी सहूलियत होगी। जिसमें पीडीडीयू नगर चकिया से कुढ़कला मार्ग, रेमा मोड़ से रेमा खास मार्ग, चकिया मार्ग से लाखापर यादव बस्ती संपर्क मार्ग शामिल है। वहीं बौरी गौरी बाईपास बिलारीडीह मार्ग, जफरपुर यादव बस्ती मार्ग, चन्द्रखा से बिलारीडीह गौरी तहसील तक संपर्क मार्ग, महेवा से जफरपुर डिहवा मार्ग, डीजल कालोनी से जफरपुर मार्ग का निर्माण हुआ है। इन मार्गों पर कुल 2 करोड़, 58 लाख, 28500 रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर पर ग्राम प्रधान लवकुश बिंद, राजू बिंद, मह...