जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- सशक्त और सुरक्षित भविष्य की नींव है बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना बेटियों को समान अधिकार एवं समान अवसर देना समाज की है जिम्मेदारी अरवल, नगर संवाददाता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अरवल प्रखंड के सकरी खुर्द, परशुरामपुर सहित अन्य पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन, लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालिकाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलईडी वैन के माध्यम से प्रसारित प्रभावशाली ऑडियो-वीडियो संदेशों द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह सामाजिक प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। लैंगिक हिंसा एक गंभीर सामाजिक अपराध है। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना उनके सशक्त...