भभुआ, फरवरी 12 -- शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सूचना मिलने के दस मिनट में घटना स्थल पर पहुंचने का बनाया गया है प्रावधान पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में तकरीबन 10 मिनट हो जा रही है देर पुलिस अधीक्षक ने समय पर पहुंचने के लिए अफसरों को दिया है निर्देश (पेज तीन की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कैमूर पुलिस की डायल 112 वैन की पुलिस समय पर नहीं पहुंच रही है। शहरी व ग्रामीण इलाके में 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का प्रावधान बनाया गया हैं। देर से पुलिस के पहुंचने पर वारदात होने, विवाद बढ़ जाने, बदमाश के भाग जाने, घायल की तबीयत बिगड़ जाने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण इलाके में पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब 10 मिनट देर हो जा रही है। कैमूर पुलिस के वरीय अफसरों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों की गली का लोके...