उरई, फरवरी 15 -- कोंच। नगर में महाशिवरात्रि का पर्व पर आस्था की बयार कहीं। हर कोना भिक्त और उल्लास में डूबा रहा।जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र अर्पित के साथ पूजा पाठ किया गया। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और देश में शांति की कामना की। नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक विद्युत झालरों से मंदिर परिसर सुसज्जित किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जल की व्यवस्था भी की गई। विशेष रूप से सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, वक्षेश्वर मंदिर,पिपलेश्वर मार्कण्डेश्वर मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर तथा झला पठा शिव मंदिर में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रह...