बेगुसराय, फरवरी 12 -- बखरी, निज संवाददाता। ट्रेड यूनियन की ओर से देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को अम्बेडकर चौक पर प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध किया। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर चौक को जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बाद में जुलूस निकालकर रजिस्ट्री ऑफिस, बैंक, पोस्ट ऑफिस, अंचल, प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों को बंद कराया गया। मौके पर जीतेंद्र जीतू, सुरेश सहनी, बलराम स्वर्णकार, शबाब आलम, अशोक केसरी, सुमित कुमार आदि थे। एक घंटा हाइवे जाम कर किया प्रदर्शन, राहगीरों को परेशानी चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र में सीपीआई ने गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.