रामपुर, अक्टूबर 13 -- ग्रामीण क्षेत्रों में आवास पाने के लिए कल तक का मौका है। आवेदक मंगलवार तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद पीएम आवास ग्रामीण का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने आवास योजना के दूसरी बार पोर्टल खोलकर बेघर परिवारों को आवेदन का मौका दिया था। गरीबों को पक्की छत देने के लिए सरकार ने आवास प्लस सर्वे जनवरी से मई के बीच करवाया था। इसमें स्वयं लोग सर्वे में शामिल हुए लेकिन बहुत से लोग छूट गए थे। अंतिम तिथि के बाद सर्वे की साइट बंद हो गई। इससे लोग काफी परेशान रहे थे। इस बीच जिले के सभी ब्लाकों का सर्वे में शामिल लोगों का चेकरों ने सत्यापन कार्य भी पूरा कर लिया लेकिन सरकार की मंशा थी कि कोई इससे वंचित न रह जाए लिहाजा सर्वे में शामिल होने के लिए एक बार फिर से 14 अक्तूबर तक के लिए आवास प्लस सर्वे में शामिल होने के लिए आवेदन की साइट खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.