समस्तीपुर, जनवरी 30 -- मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के किसान एक ओर जहां मजदूर की तलाश में जुटे हैं वहीं झुंड के झुंड मजदूर दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। खेती के काम से किसान बेहाल हैं जबकि मजदूरी नहीं मिलने का हवाला देकर मजदूर दूसरे प्रदेश में काम की तलाश में निकल रहे हैं। बताया जाता है कि मनरेगा जैसी योजनाएं भी पलायन रोकने में सक्षम नहीं हो पा रही है। मजदूरों का कहना है कि क्षेत्र में उनके मेहनत की मजदूरी नहीं मिल रही है जिसके कारण पलायन करना उनकी मजबूरी है। मौके पर किसानों ने बताया कि खेतों में काम करने वाले मजदूर को मजदूरी के बदले अनाज का भी लाभ मिलता है लेकिन मजदूर नगदी के फिराक में बाहर पलायन कर रहे हैं। वहीं पलायन करने वाले मजदूर का कहना है कि क्षेत्र में ही कोई रोजी रोजगार मिलता तो बाहर जाने के झंझट से उन्हें मुक्ति मिल जाती...