अयोध्या, सितम्बर 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सबसे ज्यादा सोहावल के पिरखौली में 76.4 मिमी इसके बाद कुमारगंज में 73.2 मिमी बरसात होने की जानकारी दी है। इसी के साथ इस नवरात्र के दिनों में बारिश होने की प्रबल संभावना भी जताई है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बारिश हुई। हालांकि पानी केवल ग्रामीण इलाकों में ही गिरा शहर का ज्यादातर क्षेत्र इससे अछूता रहा। अयोध्या कैंट (फैजाबाद) में सुबह कुछ देर के लिए पानी बरसा लेकिन रामधाम में हल्की बूंदाबांदी ही हुई, दिन भर बादल घेरे है। ठंडी हवाएं तन और मन को आनंदित करती रही। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की देर रात को भी पानी गिरा और दूसरे दिन सुबह नौ बजने के साथ तेज बरसात शुरू हो गई जो एक घण्टे लगातार चली। देखते- देखते खेत लबालब हो गए।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.