रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस दौरान दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड चैंबर की सहभागिता सहित राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की मजबूती के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने पर बल दिया। सुझाया गया कि शहरी क्षेत्रों में भूमि की सीमित उपलब्धता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना को प्रोत्साहन देने की पहल की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में रियायती दरों पर भूमि एवं सब्सिडी के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का सृजन संभव होगा। यह भी कहा कि वर्तमा...