आदित्यपुर, फरवरी 22 -- चांडिल, संवाददाता। ईचागढ़ के ग्रामीण क्रीड़ा संस्था लेपाटांड के पूर्व सचिव सह ग्रामीण चिकित्सक सुभाषचंद्र साहदेव का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिवंगत साहदेव का सामाजिक गतिविधियों में सराहनीय योगदान रहा है। शनिवार को ईचागढ़ में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से ईचागढ़ में शोक की लहर फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...