मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव चंगेरी में ग्रामीण को पीटने के मामले में बेटे की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चंगेरी गांव के सुरजीत पुत्र धर्मवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता धर्मवीर व भाई अमरजीत अकबरपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। 30 दिसंबर को शाम 6 बजे वह मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव के इंद्रपाल पुत्र रघुवीर ने अपने घर के सामने सड़क पर बांस लगा दिया। बांस हटाने को कहा तो इंद्रपाल पुत्र रघुवीर व उसका भाई रंजीत के अलावा इंद्रपाल के बेटे नितिन ने लाठी डंडे व राड से उसके पिता व भाई पर हमला कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...