पीलीभीत, फरवरी 7 -- थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिसैइया निवासी गुड्डू पुत्र पुत्तूलाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो फरवरी को शाम साढ़े सात बजे गांव के ही राहुल, आकाश और उनके पिता राम बहादुर ने उसके साथ गाली गलौज की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.