बरेली, जनवरी 20 -- कस्बा के मोहल्ला कोल्हू चौराहे से रविवार की रात में बाइक चोरी हो गई। कस्बा के मोहल्ला शेखुपुरा निवासी तौफीक अहमद ने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक चोर को तलाश करने को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...