रामपुर, जनवरी 21 -- वार्ड नंबर पांच मोहल्ला फत्तावाला निवासी जतिन चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बाइक मंगलवार अपराह्न तीन बजे मुरादाबाद-बाजपुर रोड स्थित एक निजी धर्म कांटा के पास खड़ी की थी। जहां से बाइक चोरी हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर मौके पर पहुंची और जानकारी कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। चौकी दढ़ियाल प्रभारी प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों में आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...