बोकारो, फरवरी 4 -- अंगवाली। पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत राजस्व गांव नावाडीह के टोला बारकेंदुआ (करियापत्थर) निवासी मृतक धनंजय मांझी (55 वर्ष) के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को तेनुघाट में पुलिस के द्वारा कराए जाने के उपरांत देर शाम को परिवार वाले को सुपुर्द किया गया। मंगलवार को सीएचसी पेटरवार से शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा तैयार करने के दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, अंगवाली दक्षिणी के पंसस जीतलाल सोरेन, बाबूलाल सोरेन, मोतीलाल किस्कू, लालजी टुडू, नंदकिशोर सोरेन, मृतक का दामाद देवीलाल मुर्मू, बड़ी पुत्री चिंतामणि आदि थे। मालूम हो कि धनंजय सोमवार को अपने ससुराल काम के लिए निकला था। ससुराल से लौटते वक्त पेटरवार मेलाटांड़ गया, वहां बांसुरी खरीदा। फिर संध्या को अपनी बाइक से घर वापसी के दौरान लुकईया के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.