किशनगंज, जनवरी 12 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्य अंचलों में बीआरआरएमएस ऐप द्वारा स्थल निरीक्षण कार्यों में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। विभागीय आदेशों की अवहेलना और कार्यों में शिथिलता के कारण अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने संबंधित अभियंताओं से स्पष्टीकरण की मांग की है। यह घटना सरकारी कार्यों में अनुशासनहीनता को दर्शाती है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता ने विभागीय कार्यों की गंभीर अवहेलना के आरोप में एक पत्र जारी किया है, जिसमें सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं द्वारा बीआरआरएमएस ऐप के माध्यम से स्थल निरीक्षण कार्यों में लापरवाही का जिक्र किया गया है। पत्र के अनुसार विभागीय कार्यों में निष्क्रियता और असंवेदनशीलता के का...