औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- कुटुंबा प्रखंड के दधपा पंचायत स्थित परसा टोले रामपुर में नहर विभाग द्वारा प्रस्तावित जलवाहा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। यह छोटा सा टोला पिंड के किनारे बसा है और इसके पास से उत्तर कोयल नहर की बसडीहा लाइन गुजरती है। विभाग पिंड से होकर 20 फीट चौड़ा नया जलवाहा बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए कई बार स्थल निरीक्षण भी किया गया है। ग्रामीण इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के सीवान के माथे से पहले से ही पक्का जलवाहा गुजर रहा है, जिससे खेतों की सिंचाई हो रही है। गांव के पीछे भी एक जलवाहा है। ऐसे में तीसरे जलवाहे की कोई जरूरत नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि नया जलवाहा सिंचाई समस्या का समाधान नहीं करेगा, बल्कि नई परेशानियां खड़ी करेगा। उन्होंने कहा कि जलवाहा के प्रस्तावित मार्ग के दोनों ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.