मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने गुरुवार को मीनापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फरारी पंजी, लूट पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, डकैती पंजी, आर्म्स पंजी और अल्फावेटिकल सीडीआर पंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पंजियों की जांच के बाद कई बिन्दुओं पर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मौके पर एएसपी पूर्वी शहरियार अख्तर और थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.